शब्दों में उलझा इतिहास

इतिहास को पढने पढ़ाने समझने और समझाने के तरीके ने इतिहास का जितना बेडा गर्क किया है शायद उतना बुरा इसके विभिन्न writing schools ने नहीं किया है। आज हम अक्सर leftist writing तो कभी rightist writing तो कभी orientalist writing को इतिहास  बिगाड़ने का श्रेय देते हैं, लेकिन  schools में जिस तरह से इतिहास पढ़ाया जाता  है उसका बाल मन पर क्या प्रभाव   पड़ता है इसकी  चर्चा भी जरुरी  है।  
बचपन में हमसे अक्सर पूछा जाता था कि भारत की खोज किसने की।  और हम बड़े   शान   से Vasco  Da  Gama का नाम लेते   थे।  मन में यही आता था कि Vasco Da Gama से  पहले  भारत को कोई  जानता ही  नहीं था ।  जबकि  सच्चाई  यह है कि  यूरोप  से  भारत  तक के    समुद्री मार्ग की खोज Vasco da gama ने की थी।
                            एक और प्रश्न जिसे हम अक्सर रु-ब-रु होते हैं वह है---- Grand Trunk road किसने बनवाया? हमारा उत्तर होता है --- शेरशाह ने।  जबकि शेरशाह ने उस सड़क को rennovate कराया था न कि बनवाया था। इसका कारण है कि rennovate शब्द के लिए आम भाषा में बनवाना शब्द प्रयोग में  है जैसे मैं अपनी bike बनवाने जा रहा हूँ यानी उसे ठीक करवाने जा रहा हूँ। जिसे आज grand trunk road  कहा जाता है दरअसल वो चन्द्रगुप्त से भी पहले से सोनार गाँव जो कोलकाता के पास था,  से पुरुषपुर  यानी  पेशावर तक  का impereal road था।
                   अंत में एक और प्रश्न---  अंग्रेज कब भारत से भाग खड़े हुए???  जवाब था --- 15 अगस्त 1947 को। हमारे मन में यही आता था कि अंग्रेजो को हमने मार पीट कर 15 August को भगा दिया। पर अंग्रेजों के लिए भारत कभी भी फूलों का ताज रहा ही नहीं। हमने कभी भी उन्हें चैन से सांस लेने नहीं दिया। किसी न किसी विद्रोह का सामना उन्हें करते ही रहना पड़ा। और उनका भारत छोड़ना एक पूरी प्रक्रिया थी न कि एक दो दिन का काम। 
                  ऐसे कई प्रश्न हैं जिन्होंने इतिहास को लेकर कई ऐसे concept बना दिए जो उसकी मूल अवधारणा से उलट है। आप भी कोई ऐसा प्रश्न जानते हैं को comments में बताएं।

Comments

Popular posts from this blog

वर्जिन प्यार : ऐसा होता है क्या ?

कुछ तो शर्म करो यार.....

कितनी कठिन है नीतीश की राह ?